क्या आपने कभी notice किया है amazon, flipkart open करने पर जब "only 2 item left" दिखता है। तो फिर अचानक एक urgency create होती है।
जल्दी से खरीद लेता हूं वरना खत्म हो जाएगा। चाहे आपको उस product की उतनी urgent need भी नहीं हो।
और इसी moment में companies जीत जाती हैं।
ये कोई informational line नहीं है ये एक psychological trigger हैं।
और जब आप इसको समझ जाओगे तो तुम्हे marketing की दुनिया के hidden psychological secret दिखने लगेंगे।
Ek real life moment
अभी कुछ साल पहले में amazon पर एक headphone देख रहा था उसकी price भी ठीक थी और reviews भी अच्छे थे तो मैंने सोचा कि कल खरीद लूंगा। तभी मेरी नजर नीचे लिखी एक line पर पड़ी वहां लिखा था।
"Only 3 item left"
तभी मेरा mind change हुआ और मैंने सोचा यार कोई और खरीद लेगा और मैंने order कर दिया।
फिर अगले दिन मैंने ऐसे ही curiosity से वहीं product check किया तो वहां लिखा था।
"Only 2 item left"
तब मुझे समझ आया
यहां सिर्फ product नहीं बेचा जा रहा।
यहां mind को influence किया जा रहा है।
और इस game का name है " scarcity marketing"
Ek simple question
अगर उस product के niche कुछ ना लिखा होता तो क्या में उसे तभी खरीदता या थोड़ा और research करके खरीदता।?
Scarcity marketing क्या है?
Scarcity का simple meaning हैं।
जब कोई चीज limited लगती है तो उसकी value automatically बढ़ जाती हैं।
Rare cheez = valuable cheez
इसलिए जब आप देखते हों।
-Only 2 items left
-Limited stock
-Deal ending in 5 minutes
तो आप उस moment में logical नहीं रहते और
आप emotional mode में decision लेने लगते हो
इसीलिए scarcity marketing e-commerce की सबसे powerful strategies में से एक हैं।
“Only 2 Items Left” ka real psychology
इस line के पीछे 3 psychological trigger हैं।
1. Fear of Missing Out (FOMO)
सबसे बड़ा trigger हैं।
FOMO – Fear of Missing Out
तुम्हे लगता है।
"अगर अभी नहीं लिया तो बाद में chance ही नहीं मिलेगा।"
और फिर fear create होता हैं। और जब fear create होता हैं तो brain fast decision लेने लगता है।
Companies जानती है अगर customer को time मिला तो वो:
Compare करेगा।
Reviews पड़ेगा।
और शायद customer का mind change हो जाए और वो purchase cancel भी कर दे।
इसीलिए urgency create की जाती हैं।
2. Loss Aversion
Loss aversion psychology में एक powerful concept हैं।
लोग किसी चीज को पाने से ज्यादा उसे खोने से डरते हैं
Example:
जैसे अगर कोई बोले:
"ये product अच्छा है।"
तो आप शायद उतना excited नहीं होंगे।
लेकिन अगर कोई बोले:
"बस 2 ही बचे हैं।"
तो आपको लगेगा कि मैंने नहीं लिया तो में एक opportunity miss कर दूंगा।
और इसी डर की वजह से decision fast ho जाता हैं।
3. Social Competition:
किसी product पर
"Only 2 items left” देखते ही एक illusion और create होता हैं।
हमें लगता है कि बहुत लोग ये item खरीद रहे हैं।
और हमारे mind में एक competition start ho जाता हैं। कि मुझसे पहले कोई और ना खरीद ले।
इसी psychology का use shoping Mall or shops में sales के time की जाती हैं।
जब भीड़ दिखती हैं तो product और attractive लगने लगता हैं।
एक interesting question:
अगर किसी product पर लिखा हो
"5000 items available"
तो क्या आपको अभी खरीदने की urgency feel होगी।
या आप ये सोचोगे की बाद में खरीद लूंगा।
क्या “Only 2 items left” हमेशा सच होता हैं।?
ये question बहुत intresting हैं।
कभी- कभी ये line genuinely सच होती हैं।
लेकिन कई बार companies dynamic scarcity signals use करती हैं। मतलब system stock को psychological way में show करता हैं।
Example:
Real stock 200 हो सकता हैं।
लेकिन urgency create करने के लिए quantity limited दिखाई जा सकती हैं।
Companies tachnically झूठ नहीं बोलती लेकिन वो information को psychological way में दिखाती हैं।
Companies ये trick क्यों use करती हैं।
Simple reason:
Conversion rate बढ़ाने के लिए।
E - commerce ( amazon, flipkart.....etc) का biggest problem लोग app पर product देखते बहुत है खरीदते कम है।
इसलिए companies ऐसे psychological trigger use karti है जिससे decision fast हो जाएं।
इसलिए almost हर जगह आप ये देखोगे
-Flash sales
-Limited time deals
-Only few items left
ये सब एक ही psychological strategy का part हैं।
Smart consumer ka secret
Scarcity marketing powerful हैं।
लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप इसके गुलाम बन जाओ।
Next time जब आप amazon, flipkart पर जाओ
और ये line देखो:
"Only 2 items left"
तो एक second के लिए रुको और सोचो कि क्या सच में मुझे इस product जरूरत हैं या मेरा दिमाग pressure में decision ले रहा है।
अगर आप ये question पूछना सीख गए तो marketing आपको control नहीं कर पाएंगी।
Final Thought
Marketing सिर्फ product बेचने का game नहीं हैं।
ये human psychology समझने का game हैं।
और जब आप psychology समझने लगते हो तो आपको hidden pattern दिखने लग जाते हैं।
और वही movement होता हैं जब आप consumer से creator बनने लगते हो।
Ek last question
Next time जब आप amazon,flipkart पर जाओगे
और
"Only 2 items left" देखोगे।
तो क्या आप उस trap में फंसोगे ?
या उस psychology को observe करोगे ?
अगर आप ऐसे ही marketing की psychology समझना चाहते हो तो
Marketing Psyche को follow करते रहो क्योंकि हम यहां marketing tricks नहीं
Human behaviour को decode करते हैं।
-Marketing Psyche

0 Comments